test
Breaking
28 Mar 2026, Sat

उम्मीद से अधिक उत्पादन दे रहा है P34104 किसानों में बढ़ा उत्साह, बाजार के सहयोग से अच्छे लाभ की संभावना बढ़ी

सिवनी। बंडोल क्षेत्र के चंदौरी कला में पायोनियर कंपनी ने फसल कटाई दिवस का आयोजन किया। खरीफ मक्का हाइब्रिड P34104 की फसल का प्रदर्शन कार्यक्रम किसानों के बीच रखा गया। कार्यक्रम में 105 किसान शामिल हुए और उन्होंने खेत में तैयार की गई फसल का निरीक्षण किया।

कार्यक्रम के दौरान कंपनी प्रतिनिधि हरिओम मिश्रा ने गहानी कराई। किसानों ने फसल का उत्पादन देखकर हाइब्रिड की सराहना की। P34104 किस्म में अधिक दाने होते हैं और भुट्टा भारी होता है जिससे दानों का वजन अच्छा मिलता है। कम नमी की स्थिति में भी बेहतर उपज प्राप्त होती है। यह हाइब्रिड 110 -115 दिन में पककर तैयार हो जाती है। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी यह अच्छा प्रदर्शन करता है।

कंपनी किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन और मार्केट सपोर्ट प्रदान करती है। जिससे किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त होने की संभावना अधिक रहती है। किसानों ने कार्यक्रम के प्रति उत्साह जताते हुए अगले सीजन में P34104 को अधिक रकबे में लगाने का फैसला किया है। कंपनी ने कार्यक्रम में दो नए हाइब्रिड P35105 और हाइब्रिड सरसो 45S46 की भी जानकारी दी। इस कार्यक्रम में किसान पवन सनोडिया सहित अन्य किसानों की उपस्थिति रही। किसानों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम क्षेत्र में लगातार आयोजित होते रहने चाहिए। जिससे किसानों को अपनी फसलों के लिए विभिन्न मार्गदर्शन मिलता रहेगा।

फसल प्रदर्शन किसानों के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक साबित हुआ।जिससे क्षेत्र में मक्का उत्पादन और अधिक बढ़ने की संभावना मजबूत हुई है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *