सिवनी। शासन द्वारा निर्धारित नियमो के अंतर्गत किसी भी खेल मैदान में खेल की गतिविधि के अलावा अन्य गतिविधियो की अनुमति नहीं है। किंतु केवलारी उत्कृष्ट विद्यालय के खेल मैदान में लगातार किसानो के द्वारा अनाज सूखाने लाया जा रहा है। जिससे लगातार पूरा खेल मैदान भरने लगा है। जिससे क्षेत्र के बच्चों को एवं खिलाडियों को खेलने का स्थान नहीं मिल रहा हैं। जबकि शासन लगातार खेल की गतिविलियो को बढाकर स्त्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का काम कर रही है प्रोत्साहित कर रही हैं। वर्तमान में म.प्र.पुलिस की भर्ती हेतु प्रतिभाओ को गाउंड की तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। साथ ही पूरे क्षेत्र में एक ही मैदान है।
शिकायतकर्ताओं ने कलेक्टर से मांग की है कि उक्त गाउंड को खाली करवा कर खेल की गतिविधिया करने की अनुमति दी जाये। स्थानीय खिलाडी एवं समस्त पुलिस की तैयार करने वाले अभ्यर्थी निराश है। किसानो से हमारी गहन सहानुभुति है किसान अपना अनाज कही भी सूखा सकता हैं किंतु खिलाडी खेलने के लिये कहा जाये।
शिकायतकर्ताओं ने स्थानीय प्रशासन से उक्त अतिक्रमण को दूर करवाने की मांग करते हुए कहा कि उक्त खेल मैदान हमेशा ही उपेक्षा का शिकार हुआ है जिससे सभी में अत्यंत निराशा व्याप्त है। अनाज लगातार पूरा स्थानीय क्षेत्र का किसान लायेगा तो 1-2 माह लगेगा और यह प्रकिया प्रतिवर्ष होगी जो न्यायसंगत नहीं हैं।



ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

