केवलारी नगर की सड़क की हालत खस्ताहाल, आवागमन बाधित

सिवनी/केवलारी। केवलारी अवधिया पेट्रोल पंप से दीपज्योति स्कूल ओर अवधिया पेट्रोल पंप से सेंट नॉबर्ट स्कूल तक सड़क के गढ्ढे भरने की मांग ओर ब्रम्हकुमारी आश्रम से डॉ वेद सिंह ठाकुर के घर तक नाली साफ करने की मांग नागरिकों ने की है।

केवलारी विकासखंड के अवधिया पेट्रोल पंप से दीपज्योति स्कूल सड़क में सैकड़ों गढ्ढे हो गए है। जिन्हें तत्काल राष्ट्रीय पर्व 15 अगस्त से पहले मुरम या गिट्टी से भरवाए जाने की मांग नागरिकों ने की है। वहीं ब्रम्हकुमारी आश्रम से डॉ वेद सिंह ठाकुर के घर तक दोनों तरफ नाली की साफ सफाई नही हो पाई है। उक्त नाली व सड़क का कार्य कर यातायात सुगम बनाने की मांग नागरिकों ने की है।

इसके साथ ही अवधिया पेट्रोल पंप से सेंट नॉबर्ट स्कूल तक सड़क में अनेक गढ्ढे है।  जिनको भी तत्काल भरवाने की मांग वर्धमान कालोनी निवासी नारायण सिंह पटेल, सौरव, मनीष, दीपक आदि ने अनुविभागीय दंड अधिकारी केवलारी ओर  मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन से मांग की है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *