सिवनी के लाडले सरकार भगवान लड्डूगोपाल जी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा 15 अगस्त को

सिवनी। सिवनी के लाडले सरकार भगवान लड्डूगोपाल जी का जन्मोत्सव प्रतिवर्ष अनुसार बरघाट नाका ब्रजधाम वृन्दावन सिवनी में 15 अगस्त को धूमधाम से मनाया जाएगा।

आयोजकों ने बताया कि 15 अगस्त की सुबह 8 बजे प्रभात पूजन झंडा वन्दन आरती झूला दर्शन सत्संग, दोपहर 12 बजे दूध से सहस्त्र धारा व 12:30 बजे पञ्चामृत के
अभिषेक के बाद भगवान का पूजन, झूला उत्सव, आरती व भजन कीर्तन किया जायेगा।

बरघाट रोड पानी की टँकी कबीरवार्ड स्कूल के पीछे ब्रजधाम-वृन्दावन सिवनी में शाम 7 बजे से भगवान के दिव्य दर्शन और कान्हा के भक्तों के द्वारा भजन होंगें। रात्रि 12 बजे भगवान का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मोत्सव में बच्चों को चॉकलेट खिलौने लुटाए जायेगे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *