सिवनी। रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए पति अपनी पत्नी को मायके लेकर पहुंचा, लेकिन मायके में पहुंची पत्नी और पति के बीच न जाने ऐसी क्या बात हुई की पति-पत्नी वापस त्यौहार मना कर अपने घर लौटे तभी भुजलिया के दिन 42 वर्षीय पत्नी यशवंती बाई ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान यशवंती बाई का निधन हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत गांव जठलापुर निवासी यशवंती बाई पति दिनेश उइके (42) रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने पति के साथ सुकरता के समीप गोंड़ेगांव गई थी। रक्षाबंधन पर्व मनाने के बाद वे दोनों शाम को घर वापस लौट आए। दूसरे दिन रविवार को भुजलिया के दिन न जाने पति-पत्नी के बीच में क्या विवाद हुआ जिसके चलते यशवंती ने धान में डाले जाने वाली कीटनाशक दवाई का सेवन कर लिया। रात 9 बजे तबीयत ज्यादा खराब होने पर पति ने पत्नी का इलाज कराने जिला अस्पताल सिवनी लेकर पहुंचा। जहां उपचार के दौरान पत्नी की मौत हो गई। मृतिका यशवंती बाई की मां कमला बाई ने बताया कि उनकी बेटी ने कीटनाशक जहर का सेवन क्यों किया? यह इसकी जानकारी अभी तक नहीं लग पाई है।
वहीं मृतिका यशवंती बाई के एक 21 साल का पुत्र योगेश व 17 साल का एक बेटा विक्की और एक बेटी योगिता 19 वर्ष की है। सोमवार को महिला डॉक्टरों की उपस्थिति में शव का पोस्टमार्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।