श्रावणी उपाकर्म : बैनगंगा तट सिवनी में एकत्रित ब्राह्मणों ने विश्व कल्याण की कामना किया : पं.दिलीप तिवारी

सिवनी। जिला ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में शनिवार को ब्राह्मणों का मुख्य पर्व “श्रावणी उपाकर्म” विधि विधान से संपन्न हुआ। प्रतिवर्ष अनुसार भगवान शिव की नगरी,शिव स्वरूप *ब्रह्मलीन जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती जी महाराज की प्राकट्य स्थली सिवनी के बैनगंगा तट लखनवाड़ा घाट में ,जिले के भूदेव ब्राह्मण बड़ी संख्या में प्रातः 9:00 बजे एकत्रित हुए।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विद्वान आचार्य गणो, संस्कृत आचार्य,पुजारी पुरोहित तथा सैकड़ो यज्ञोपवीत धारी ब्राह्मणों ने सनातन धर्म के सत्संकल्प- “विश्व का कल्याण हो”जय घोष के साथ पुण्य सलिला बैनगंगा में 10 विधि स्नान कर देवताओं का आह्वन किया। वैदिक मंत्रों के साथ हवन मेंआहुतियां दिया। इस दिव्य कार्यक्रम में सभी ब्रह्मनिष्ठा ब्राह्मणों ने, विद्वान आचार्य गणों के मार्गदर्शन में- तीर्थ स्थान ,पंचगव्य प्राशन, हेमाद्रि संकल्प ,10 विध स्नान,सूर्योपस्थान, ऋषि पूजन, नूतन यज्ञोपवीत पूजन एवं धारण, देवर्षि पितृ तर्पण, प्राणायाम, किया ।

वैनगंगा घाट में लगातार 2 घंटे वैदिक मंत्रों के साथ चले ,इस ब्राह्मणों के वर्चस्व संवर्धक कार्यक्रम में सैकड़ो ब्राह्मणों के साथ ही, जिले के वयोवृद्ध संस्कृताचार्य श्रद्धेय पंडित जानकी वल्लभ मिश्र, विद्वान आचार्य गण- पंडित सनत कुमार उपाध्याय, पुजारी संघ अध्यक्ष पंडित सोनू महाराज, धर्मवीर पंडित अजीत तिवारी, ख्याति लब्ध कथाकार पंडित अतुल रामायणी, योग सम्राट पंडित महेंद्र मिश्रा, जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित दिलीप तिवारी, पूर्व अध्यक्ष पं.ओमप्रकाश तिवारी, जिला संयोजक पं.अजय मिश्रा ,नगर अध्यक्ष पं.अशोक तिवारी, पं. जुगलकिशोर दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष पंडित भुवन भास्कर मिश्र एवं पं.अशोक मिश्रा, परशुराम वाहिनी अध्यक्ष सूर्यकांतचतुर्वेदी,पं. जितेंद्र पांडे मातृधाम, पं.प्रशांत तिवारी,पं. संजय तिवारी,की वरद उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

नगर अध्यक्ष, ब्राह्मण समाज सिवनी पं. अशोक तिवारी ने बताया कि कार्यक्रम के समापन अवसर पर पूज्य आचार्य गणों ने हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए आशीर्वचन प्रकाशित किया । जिला ब्राह्मण समाज अध्यक्ष पंडित दिलीप तिवारी ने सभी ब्राह्मणों का एकजुटता के साथ संपन्न, इस पर्व को सफल बनाने हेतु सभी विप्रजनों, पदाधिकारीओ का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम ,महाप्रसाद वितरण, फलाहार, तथा स्वल्पाहार के साथ सानंद संपन्न हुआ।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *