सिवनी शहर के ऐश्वर्य सूर्या बने आई.पी.एस.

सिवनी। यू.पी.एस.सी. की वर्ष 2024 की सिविल सेवा परीक्षा में डॉ० पी. सूर्या एवं श्रीमती अंजूषा सूर्या के पुत्र ऐश्वर्य सूर्या ने सफलता प्राप्त करके आई.पी.एस. का पद प्राप्त किया। ऐश्वर्य सूर्या ने सिवनी जैसे छोटे शहर में कक्षा 12 वीं तक केन्द्रीय विद्यालय से शिक्षा ग्रहण की, इसके उपरांत आई.आई.टी. खड़गपुर से इंजीनियरिंग में बी. टेक की डिग्री प्राप्त की।

इनके चाचा श्री वेद प्रकाश सूर्या ने भी वर्ष 2009 यू.पी.एस.सी. में आई.पी.एस. केडर प्राप्त कर वर्तमान में डी.आई.जी. के पद पर दिल्ली में कार्यरत् हैं। ऐश्वर्य बचपन से ही उनके चाचा जी से प्रेरित होकर आई.पी.एस. बनना चाहते थे।

इनकी इस उपलब्धि पर सभी परिवारजन, समाज के परिजनों, नगर एवं सिवनी जिले के गणमान्य नागरिकों ने शुभकामनाए प्रेषित की हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *