सिवनी। नगर सीमा से लगे ग्राम खैरीटेक में राधा कृष्ण महिला मंडल द्वारा 26 जुलाई को सिद्धिविनायक स्थित शिवशक्ति मंगल भवन में हरियाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्राम की अनेक महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
शुभम सूर्यवंशी ने जानकारी देते हुए बताया कि राधा कृष्ण महिला मंडल द्वारा खैरी टेक में शनिवार को हरियाली महोत्सव का आयोजन खैरी टेक में किया गया।
मुख्य आकर्षण के रूप में राधा-कृष्ण की सुंदर झांकी, भजन संध्या, ओरातीय गीत, सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, खेल प्रतियोगिताएँ और धार्मिक संवाद आयोजित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण, धार्मिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना रहा।
प्रतिभागी महिलाओं को उनके प्रदर्शन के अनुसार सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उमंग, उल्लास और भक्ति का सुंदर संगम देखने को मिला।


ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।