सिवनी। माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार तथा माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिवनी श्रीमान सतीश चंद्र राय के आदेशनुसार तहसील विधिक सेवा समिति लखनादौन के तत्वावधान में 19.07.25 को
हांयार सेकेंडरी स्कूल कहानी तहसील लखनादौन जिला सिवनी में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया l
उक्त विधिक साक्षरता शिविर के माध्यम से संजीव कुमार पालीवाल प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के द्वारा छात्र-छात्राओं को उनकी शिक्षा के क्षेत्र में लक्ष्य किस प्रकार निर्धारित करना है एवं उनके विषयों पर जानकारी प्रदान की गई।
श्री मुकेश सेन CWC के अध्यक्ष के द्वारा उनके द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विधि अनुसार जानकारी प्रदान की गई।
श्री ललित कुमार झा, अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति लखनादौन/जिला न्यायाधीश ने लखनादौन के द्वारा मूल अधिकार मूल कर्तव्य एवं पोक्सो एक्ट, बाल संरक्षण अधिनियम, एवं बच्चों से होने वाले अपराधों के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें सजक किया गया तथा आगे के लक्ष्य के बारे में उन्हें पूर्ण रूप से जानकारी प्रदान की गई।
एल एम झरिया थाना प्रभारी घंसौर के द्वारा हो रहे अपराधों के बारे में बच्चों को सजक किया गया। दिलीप श्रीवास्तव प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल कहानी के द्वारा आभार व्यक्त किया गया। उक्त विधिक साक्षरता शिविर हायर सेकेंडरी स्कूल के सभी स्टॉफ, मुकेश सेन अध्यक्ष C WC, श्री रोहित उइके उप सरपंच कहानी, श्री झरिया थाना प्रभारी घंसौर, दिलीप श्रीवास्तव प्राचार्य हायर सेकेंडरी स्कूल कहानी, संस्था
में विधिक सेवा के कर्मचारी संजय उइके, राजेंद्र उइके, पूर्व पी एल वी रुपेश पटेल उपस्थित रहे।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।