सिवनी। महादेव के भक्तों को श्रावण मास यानी सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है। शुक्रवार को सावन माह की शुरूवात में जिले के सभी शिव मंदिर में शिव की पूजा शिव अभिषेक करने बड़ी संख्या में शिव भक्त पहुंचे। इसके साथ ही सावन मास में रामचरित्र मानस पाठ की भी शुरुआत लोगों ने की जो अनेक मंदिरों में निरंतर सावन मास तक चलती है। शुक्रवार को सुबह नगर के मठ मंदिर में शिव की पूजा श्रद्धालुजनों ने की। वहीं मंदिर परिसर में ही श्रद्धालुजनों ने अखंड राम चरित्र मानस पाठ का वचन भी शुरू किया।
शास्त्रों के अनुसार, सावन का महीना भगवान शिव को सबसे ज्यादा प्रिय है। सावन के महीने का हर दिन, विशेष रूप से सावन के सभी सोमवार और 16 सोमवार के खास दिन भगवान शिव की पूजा-उपासना करने से जीवन की हर समस्या का निवारण मिलता है।
आज से सावन का पवित्र महीना – शुरू हो रहा है, जो 09 अगस्त तक चलेगा। सावन का महीना भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है। पूरे सावन माह में शिवजी की आराधना होती है।
भगवान विष्णु के चार माह के लिए योग निद्रा में जाने से सृष्टि का संचालन सावन के एक महीने में महादेव करते हैं। हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही शुभऔर पवित्र माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के> अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं और हर तरह की मनोकामनाओं को पूरा करते हैं। सावन के महीन में शिवलिंग पर जलाभिषेक, रुद्राभिषेक करते हैं और कांवड़ यात्रा निकाली जाती है। आइए जानते हैं सावन माह कैसे करें भोलेनाथ को प्रसन्न, संपूर्ण पूजा विधि और धार्मिक मान्यताएं।
सावन माह 2025 कब से कब तक – हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष श्रावण माह कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि से आरंभ होता है और पूर्णिमा तिथि को खत्म हो जाता है। इस वर्ष सावन माह 11 जुलाई से शुरू होकर 09 अगस्त 2025 तक रहेगा। पूरे 30 दिनों का सावन माह इस बार होगा। पंचांग के अनुसार आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 11 जुलाई को सुबह 2 बजकर 6 मिनट तक रहेगी, फिर इसके बाद शिवजी का सबसे प्रिय महीना श्रावण शुरू हो जाएगा।
2025 में कितने सावन सोमवार और कब-कब – इस वर्ष सावन माह में चार सावन सोमवार व्रत रखे जाएंगे। श्रावण माह का पहला सोमवार व्रत 14 जुलाई को, दूसरा सावन सोमवार 21 जुलाई को, तीसरा सावन सोमवार 28 जुलाई को और चौथा सावन सोमवार 04 अगस्त को रहेगा।




ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।