चेन्नई के पुस्तकालयाध्यक्ष आलोक जायसवाल को मिला सर्वश्रेष्ठ स्कूल लाइब्रेरियन पुरस्कार

सिवनी। राष्ट्रीय स्तर पर पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय गिल नगर चेन्नई के पुस्तकालयाध्यक्ष श्री आलोक जायसवाल को सर्वश्रेष्ठ स्कूल लाइब्रेरियन पुरस्कार चेन्नई, 27 जून 2025: श्री आलोक जायसवाल, पुस्तकालयाध्यक्ष , पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, गिल नगर, चेन्नई को प्रतिष्ठित ‘SALIS – एस.एम. वेंकिडुसामी स्मृति राष्ट्रीय श्रेष्ठ स्कूल लाइब्रेरियन पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया गया।

यह पुरस्कार SALIS (सोसाइटी फॉर द एडवांसमेंट ऑफ लाइब्रेरी एंड इंफॉर्मेशन साइंस) एवं क्रेसेंट विश्वविद्यालय, चेन्नई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन SALIS 2025 के उद्घाटन सत्र में प्रदान किया गया। यह समारोह बी.एस. अब्दुर रहमान क्रेसेंट इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी, चेन्नई में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथियों के रूप में क्रेसेंट विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डा. टी मुरुगेसन, आयकर विभाग की उप आयुक्त सुश्री अम्मु जयराज, आईआरएस एवं प्रो. डॉ एस धनुष्कोड़ी, अध्यक्ष, तमिलनाडु केंद्रीय विश्वविद्यालय ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर सम्मान बढ़ाया।

SALIS, जो वर्ष 2002 में स्थापित एक राष्ट्रीय संस्था है, पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले प्रोफेशनल्स को हर वर्ष पुरस्कारों के माध्यम से सम्मानित करती है। इस वर्ष देश भर से 150 से अधिक नामांकनों में से चयन प्रक्रिया के बाद श्री आलोक जायसवाल को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस वर्ष का सम्मेलन ‘‘पुस्तकालयों को सक्रिय अधिगम केंद्रों में पुनः कल्पित एवं रूपांतरित करना: वैश्विक शिक्षा में तेजी लाना’’ विषय पर आधारित था। श्री आलोक जायसवाल की नवाचारी पहलों, डिजिटल पुस्तकालय विकास, और छात्रों में पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करने हेतु किए गए प्रयासों के लिए यह सम्मान उन्हें प्रदान किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार एवं पुस्तकालय विज्ञान जगत में खुशी की लहर है।

गौरतलब है कि आलोक जायसवाल बड़े मिशन के सेवानिवृत संस्कृत शिक्षक श्री श्याम सुंदर जायसवाल  के सुपुत्र और अधिवक्ता अनिरुद्ध जायसवाल के छोटे भाई हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *