Breaking
13 Nov 2025, Thu

सिवनी मेडिकल कॉलेज में राजस्थान के युवा डॉक्टर की मौत, 5 दिन पहले मनाया जन्मदिन

सिवनी। सिवनी जिला मुख्यालय में स्थित मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कोर्स में 1 साल के कोर्स के लिए आए 27 वर्षीय डॉक्टर की मेडिकल कॉलेज कैंपस में स्थित हॉस्टल में सोमवार को सुबह लगभग 8 बजे तबियत खराब होने और अस्पताल ले जाते समय बीच रास्ते में मौत हो गई। जिससे डॉक्टर खेमे में सनसनी फैल गई। डॉक्टर की मौत की खबर सुनते ही उनके परिजन दौसा राजस्थान से सिवनी के लिए रवाना हो गए हैं। परिजनों की मौजूदगी में मंगलवार को पोस्टमार्टम  कर  शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। वही मंगलवार को डॉक्टर डे भी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सिवनी मेडिकल कॉलेज में विदेश से डॉक्टरी की पढ़ाई कर फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट (एफएमजी) स्टूडेंट इंटर्नशिप के लिए (1 साल के कोर्स इंटर्नशिप के लिए) डॉक्टर प्रदीप पिता जनक सिंह गुर्जर (27) निवासी दौसा राजस्थान से यहां आए हुए थे। वे डूंडासिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले मेडिकल कॉलेज सिवनी के हॉस्टल में रह रहे थे। सोमवार को सुबह लगभग 8 बजे उनकी तबीयत बिगड़ी। उस वक्त वहां उनके साथ ही डॉक्टर सिमरन गावा सहित अन्य डॉक्टर मौजूद थे, जिन्होंने उपचार के लिए बारापत्थर क्षेत्र स्थित बिसेन हॉस्पिटल ले जाने निकले। जहाँ बीच रास्ते में ही उनके प्राण पखेरू उड़ गए। बिसेन हॉस्पिटल के डॉक्टर ने जांच के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।

27 वर्षीय युवा डॉक्टर की मौत पर फिलहाल संशय बना हुआ है। डॉक्टर की मौत हार्ट अटैक से हुई है या अन्य कारण से फिलहाल यह अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा।

पांच दिन पहले मनाया अपना जन्मदिन – सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इंटर्नशिप स्टूडेंट डॉक्टर प्रदीप गुर्जर का 25 जून को जन्मदिन था। उन्होंने अपना जन्मदिन यही मनाया। बर्थडे पार्टी के बाद उन्होंने अपने कुछ दोस्तों से यह भी बताया कि पार्टी के बाद से ही उन्हें दर्द हो रहा है। हालांकि यह बात उन्होंने अत्यधिक गंभीरता से नहीं ली। सोमवार 30 जून को सुबह लगभग 8  बजे उनकी तबीयत खराब हुई जहां साथी डॉक्टरों ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल लेकर निकले थे जहां बीच रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *