सिवनी। दक्षिण सामान्य वन मंडल क्षेत्र के छुई (कान्हीवाड़ा) व आसपास गांव में खेतों में बीते एक सप्ताह से घूम रहे नर बाघ का बुधवार शाम रेस्क्यू कर लिया गया। पेंच टाइगर रिजर्व के डाक्टर अखिलेश मिश्रा ने अपनी टीम के साथ बाघ का सफल रेस्क्यू किया। उन्होंने बताया कि छुई गांव में मक्का के खेत में बाघ घूम रहा था जिसे काफी मशक्कत के बाद बेहोश कर पकड़ा गया।
जांच में पाया गया कि बाघ का पंजा कटा हुआ है। इससे शिकार करने में सक्षम नहीं होने के कारण वह गांव के आसपास घूम रहा था। जंगल में छोड़ने लायक नहीं होने के कारण बाघ को वन विहार राष्ट्रीय उद्यान भोपाल भेज दिया गया है।






ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।