सिवनी। नगर के चिकित्सक दम्पत्ति डाक्टर अपूर्व, डॉक्टर अनुभा जैन की बिटिया अनिर्वा जैन ने अंतरराष्ट्रीय हिंदी ओलंपियाड में हिंदी ओलंपियाड फाउंडेशन द्वारा आयोजित, रक्षामंत्रालय व विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा अनुमोदित प्रतियोगिता में प्रतिभास्थली ज्ञानोदय विद्यापीठ रामटेक नागपुर की कक्षा आठवीं के छात्रा के रूप में विद्यालय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
संस्था द्वारा अनिर्वा को रजत पदक, प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। बिटिया अनिर्वा के सुयश से ना सिर्फ परिजन बल्कि सकल जैन समाज सिवनी गौरवान्वित हुआ है। इस बड़ी उपलब्धि पर सभी शुभचिंतकों ने अनिर्वा को भविष्य में इससे भी अधिक उत्कृष्ट परिणामों के साथ उज्ज्वल सुखमय सफल जीवन की कामना करते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।