सिवनी। विकासखंड बरघाट अंतर्गत साल्हें कोसमी गांव में श्री राम मंदिर के निर्माण के बाद मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा की गई।
पंडित दिनेश कुमार मिश्रा द्वारा 3 दिन तक विधि-विधान से पूजा पाठ, कलश यात्रा, गणेश पूजन, देव आव्हावन एवं मंडल पूजन के साथ ही प्राण-प्रतिष्ठा कराया गया। वहीं रविवार को देर रात तक हवन पूजन के साथ प्रसाद वितरण किया गया।
तीन दिन तक चले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद होकर धर्म लाभ लिए। वही पं. दिनेश मिश्रा द्वारा ग्रामवासियों श्रद्धालुजनों को भगवान श्री राम की कथा भी सुनाई गई।





ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।