test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

151 हुए स्वस्थ, वहीं आज मिले 162 नये मरीज, जिले में 855 एक्टिव केस

सिवनी। जिलें के चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों के सकारात्मक प्रयासों से कोरोना मरीजो का स्वस्थ होना लगातार जारी हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ के.सी. मेशराम से प्राप्त जानकारी अनुसार विगत दिवस कुल 151 मरीजों ने कोरोना को मात दी हैं, वही 162 नये कोरोना पॉजिटिव मरीज विगत दिवस प्राप्त रिपोर्ट मे पाये गए हैं।

जानकारी अनुसार अब तक जिले में कुल 85547 संदिग्ध व्यक्तियों के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। जिसमें से 3655 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गए हैं। जिनमें 2785 मरीज पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के 855 एक्टिव केस हैं। जिनमें से 712 मरीज होंम कोरोनटाइन हैं। जिनकी मॉनिटरिंग कोविड़ कमांड एवं कंट्रोल सेंटर से की जा रहीं।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *