test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

आदेगांव क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, पिता पुत्री की डूबने से मौत

सिवनी। आदेगांव थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में एक दर्दनाक हादसे में पिता पुत्री की डूबने से मौत हो गई। कुएं में डूब रही पुत्री को बचाने के प्रयास में पिता भी कुएं में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। थाना आदेगांव के अंतर्गत समीपस्थ ग्राम कल्याणपुर में पानी पीने के लिए बने एक कुएं में उतरी सात साल की एक बच्ची दीपाली पिता कन्हैया डेहरिया का पैर फिसल गया। जिससे वह कुएं में डूबने लगी। यह घटना दोपहर लगभग एक बजे की है। बच्ची को डूबते देख बचाने के उद्देश्य से उसके पिता कन्हैया डेहरिया (40) उस कुएं मे उतरे लेकिन वे भी अनियंत्रित हो गए। जिससे उनकी भी मौत हो गई। यह कुंआ मृतक के खेत के समीप था। काफी देर तक जब पिता पुत्री घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने उनकी तलाश की। जानकारी लगते ही आदेगांव थाना प्रभारी ईश्वरी पटले अपने साथियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे व मर्ग कायम कर दोनो शवों को पीएम के लिए लखनादौन भिजवाया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *