सिवनी। विकासखंड बरघाट क्षेत्र अंतर्गत गांव गोरखपुर में आयोजित सप्त दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आज शनिवार को हवनपूजन, महाप्रसाद एवं पूर्णाहुति के साथ विश्राम हुआ।
कथा वाचक पंडित दिनेश मिश्र ने सुदामा चरित्र की कथा बताई। सभी अतिथियों को आशीर्वचन दिया। उन्होंने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा से न केवल स्थान बल्कि मनुष्य का मन भी पवित्र होता है। इससे जीवन में शांति मिलती है और सेवा भाव जागृत होता है।
कथा व्यास ने भक्तों को विभिन्न धार्मिक प्रसंग सुनाए। भजनों की प्रस्तुति से भक्तगण आत्मविभोर हो गए। बड़ी संख्या में महिला-पुरुष भक्तों ने कथा का आनंद लिया। महाराज जी ने गीता के उपदेशों के माध्यम से सुंदर समाज निर्माण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रेम से जो काम होता है, वह हिंसा से नहीं हो सकता।
कथा आयोजन डॉ. राधेश्याम-ममता राहंगडाले ने बताया कि कथा श्रवण करने यहां बड़ी संख्या में दूर-दराज से श्रद्धालुजन पहुंचे थे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।