सिवनी। नगर के बुधवारी बाजार निवासी 85 वर्षीय कृष्ण कुमार जैसवाल का वरदान नेत्रालय में सफल इलाज किया गया है। कृष्ण कुमार, शहर के सम्मानित नागरिक विनीत जैसवाल के पिताजी हैं। विनीत ने बताया कि उन्होंने अपने पिताजी को छिंदवाड़ा में दिखाया था, जहां उन्हें जटिल मोतियाबिंद और छोटी पुतली की बीमारी बताई गई थी। डॉक्टरों ने ऑपरेशन में कई जटिलताओं की आशंका जताई थी। कृष्ण कुमार की दोनों आंखों में मोतियाबिंद इतना बढ़ गया था कि उन्हें लगभग कुछ भी दिखाई नहीं देता था। उन्हें नागपुर या जबलपुर जाकर ऑपरेशन कराने की सलाह दी गई थी।
विनीत ने जब अपने पिताजी को वरदान नेत्रालय अनमोल रेसिडेंसीय के सामने आशीर्वाद पैलेस हीरो एजेंसी के पीछे, ज्यारत नाका सिवनी में डॉ. आशीष ढगे को दिखाया, तो उन्होंने भी काला मोतियाबिंद और पुतली छोटी होने की बात कही। लेकिन डॉ. ढगे की कुशल ऑपरेशन पद्धति के कारण, जिसमें पुतली को फैलाने वाले हुक्स का इस्तेमाल किया गया। पहले दाईं आंख का और तीन हफ्ते बाद पिछली शुक्रवार को बाईं आंख का ऑपरेशन सफलतापूर्वक किया गया।
85 वर्षीय कृष्ण कुमार, जिन्हें कूल्हे के जोड़ों में भी तकलीफ है, नई रोशनी पाकर बेहद खुश हैं। अब उन्हें बिना चश्मे के भी काफी साफ दिखाई देता है और उन्हें अपनी दिनचर्या में किसी सहारे की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने अपने बेटे के फैसले की सराहना की, जिन्होंने उन्हें सही डॉक्टर आशीष ढगे से इलाज करवाकर नया जीवन दिया।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।