test
Breaking
31 May 2026, Sun

महाशिवरात्रि पर्व पर सिवनी में धूम धाम से निकलेगी मठ सरकार की बारात

24 को हल्दी रस्म, 25 को मेहंदी, संगीत, विवाह की तैयारियां जोरों पर

सिवनी। जिले के नगरीय क्षेत्र स्थित आद्य शंकराचार्य द्वारा पूजित सिद्धपीठ मठ मंदिर में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती का प्रतीकात्मक विवाह बड़े ही धूमधाम से मनाया जायेगा। महादेव और मां पार्वती के विवाह की तैयारी पूरी हो चुकी है। विवाह के लिए कार्ड भी छप गए है और इन्हें सिवनी शहर के हर घर तक पहुंचाया जा रहा है। इस बात की जानकारी श्री मठ महाकाल समिति सिवनी ने दी है।

श्री मठ महाकाल समिति द्वारा बताया गया कि जिले में भगवान शिव और मां पार्वती का प्रतीकात्मक विवाह बिलकुल ऐसे होता है जैसे आपके घर में विवाह समारोह आयोजन होता है। बिलकुल वैसे ही विवाह की सभी रस्मे भी होती हैं, जैसे हल्दी, मेहंदी, संगीत सभी। भगवान शिव और मां पार्वती के विवाह के कार्ड में सभी चीजें बिलकुल वैसी है जैसे कि जब अपने घरों में शादी विवाह के समय कार्ड में अंकित होता है। वर पक्ष, वधु पक्ष, रस्मों की तिथि अंकित की गयी है।

देवाधिदेव महादेव और मां पार्वती के विवाह में वर पक्ष (देवाधिदेव महादेव) के रूप में स्वयं महादेव का हृदय स्थल यानी मठ मंदिर समिति और वधु पक्ष की बात करें तो वधु पक्ष (जगतजननी माता पार्वती) के रूप में नगर पालिका परिषद है। विवाह के आयोजन में होने वाली रस्मों पर ध्यान दें तो भगवान शिव के विवाह समारोह में हल्दी की रस्म 24 फरवरी को रात्रि 8 बजे से शुरू होगी। इसके बाद 25 फरवरी को मेहंदी एवं संगीत की रस्म रात्रि 08 बजे शुरू होगी। 24 एवं 25 फरवरी की रात्रि 8.30 बजे भगवान भोलेनाथ की भव्य महाआरती होगी। समिति ने बताया कि देवों के देव महादेव का शुभविवाह 26 फरवरी को संपन्न होगा, जिसके लिए विवाह स्थल मठ मंदिर के बगल में ही खेत में बनाया जा रहा है। भगवान शिव की बारात मठ मंदिर से ही शाम 5 बजे प्रस्थान करेगी।

समिति ने बताया कि विवाह प्रतीकात्मक है, जिसमें स्वयं देवाधिदेव महादेव बनेगें दूल्हा एवं आप और हम बाराती के रूप में सम्मिलित होगें। साथ ही समस्त भूत-प्रेत एवं देवी-देवता की झांकी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। अतः आप सभी भगवान शिव की इस बारात में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *