सिवनी। जिला सिवनी कर्मचारी अधिकारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आज दिनांक 16/01/2025 को मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल को कर्मचारियों अधिकारियों की लम्बित मांगों के सम्बन्ध में तहसीलदार सिवनी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया।
दिनांक 16 फरवरी को 3:30 बजे से 4:00 तक का समय अपने एवं अपने परिवारों के भविष्य के लिए अनिवार्य रूप से आंदोलन हेतु दे ।* अपील
“साथियों, यह समय व्यक्तिगत हितों से ऊपर उठकर सामूहिक हितों के लिए एकजुट होने का है। आपकी उपस्थिति इस आंदोलन को मजबूती प्रदान करेगी और हमारी मांगों को शासन के सामने मजबूती से रखने में मदद करेगी।”
“हम सभी अपने परिवार और उनके भविष्य की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। हमारी मांगें केवल हमारे लिए नहीं, बल्कि हमारे परिवारों और आने वाली पीढ़ियों के लिए भी हैं। आपके आधे घंटे का समय आज हमारे भविष्य की स्थिरता सुनिश्चित कर सकता है।”
“हमारी ताकत हमारी एकता में है। अगर हम एकजुट होकर खड़े होंगे, तो हमारी आवाज को अनसुना करना मुश्किल होगा। आइए, इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी देकर संगठन की शक्ति का प्रदर्शन करें।”
“यह केवल आधे घंटे का समय है, लेकिन यह समय हमारे लिए अनमोल है। आपकी उपस्थिति हमारे संघर्ष को सफल बनाने में निर्णायक भूमिका निभा सकती है।”
“इतिहास गवाह है कि एकजुटता से बड़े से बड़े बदलाव संभव हुए हैं। आपका छोटा योगदान हमारे आंदोलन को ऐतिहासिक बना सकता है।”
“अपने अधिकारों के लिए, अपने परिवार के भविष्य के लिए और अपने संगठन की ताकत को दिखाने के लिए कल दोपहर 3:30 बजे आधे घंटे का समय निकालें। आपकी भागीदारी हमारी जीत सुनिश्चित करेगी!”
“आपकी उपस्थिति न केवल आपकी जिम्मेदारी है, बल्कि यह हमारी एकजुटता का प्रतीक भी होगी। आइए, सब मिलकर अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट हों और शासन को मजबूर करें कि हमारी वाजिब मांगें मानी जाए🙏
3:30 कलेक्टर आम्बेडकर चौक सिवनी के समक्ष उपस्थित होना है 4:00 बजे कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौपा जाना है समय का ध्यान रखें🙏 आपका साथी।
महेन्द्र काटेवार जिला अध्यक्ष ,,,आकास,,, एवं संयचकी मोर्चा जिला सिवनी।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।