Breaking
14 Oct 2025, Tue

बंडोल : अवैध जुआ फड में रेड, 42600 रुपये नगदी, एक मोटर सायकिल व 02 मोबाईल जप्त

सिवनी। पुलिस अधीक्षक सिवनी  सुनील कुमार मेहता के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिवनी  जी.डी. शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिवनी श्रीमति पूजा पांडे के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी बंडोल उ.नि. श्रीचंद मरावी व्दारा थाना क्षेत्र मे तत्परता से कार्यवाही की जा रही है।

दिनाँक 14.12.2024 को थाना प्रभारी बंडोल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कुदवारी के जगंल मे कुछ लोग जुआ मन्ना खेल रहे हैं कि सूचना पर थाना प्रभारी बंडोल उनि. श्रीचंद मरावी के द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये टीम के साथ ग्राम कुदवारी के जंगल मे दबिश दिये जो पुलिस को देखकर मौके से जुआडियान भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे घेराबंदी कर धर दबोचा गया।

मोके से आरोपी (1) विक्की उर्फ विजय सोनी पिता महेश सोनी उम्र 41 साल निवासी सुभाष वार्ड सिवनी एवं 02. शुभम पिता दीपक दुलानी उम्र 24 साल निवासी सिंधी कालोनी सिवनी के पकडे गये व अन्य आरोपी जंगल अंधेरा का फायदा उठाकर जंगल मे भागने मे सफल हुए पकडे आरोपी विजय सोनी का मेमोरेन्डम कथन लेख किये गये जिसने अपने कथनो मे अन्य आरोपी 01. जोंटी छबलानी 31 साल निवासी भैरवगंज सिवनी 02. संदीप बघेल उम्र 40 साल निवासी लूघरवाडा, 03. बादशाह बघेल उम्र 40 साल निवासी लूघरवाडा 04. मनीष सोनी उम्र 40 साल निवास बरघाट नाका सिवनी 05. अमित यादव 40 साल निवासी सुभाष वार्ड सिवनी 06. राजा निरवारे उम्र 35 साल निवासी सुभाष वार्ड सिवनी 07. विक्की निवासी सिमरिया सिवनी के साथ जुआ खेलना बताया व आरोपी गण मोके से फरार होना बताया है। पकडे गये आरोपी विक्की उर्फ विजय सोनी व शुभम दुलानी से मोके पर फड व पास से ताश के 52 पत्ते व नगदी 42600 रुपये नगदी, एक मोटर सायकिल डिस्कवर MP-22-M-4111व 02 मोबाईल जप्त किये गये है, सभी आरोपी गणो के विरूध्द धारा 13 जुआ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया।

जप्तीः- नगदी 42600/- रुपये एवं 52 ताश के पत्ते, मो.सा. डिस्कवर क्र. MP-22-M-4111 कीमती 30,000 रूपये व 02 मोबाईल कीमती 51000 रूपये कुल मशरूका 1,23,600 रूपये।

गिरफ्तार आरोपीः- विक्की उर्फ विजय सोनी पिता महेश सोनी उम्र 41 साल निवासी सुभाष वार्ड सिवनी एवं 02. शुभम पिता दीपक दुलानी उम्र 24 साल निवासी सिंधी कालोनी सिवनी,

सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी उनि. श्रीचंद मरावी, सउनि जसवंत सिंह प्र.आर. अमर उइके, आर. नितेश धुर्वे, सतीश पाल, राहुल कुशवाह, सतेन्द्र चन्द्रवंशी, सै. दशाराम भलावी म.आर. बबीता अहिके, रूकमणी डेहरिया, डायल 100 वाहन पायलेट यशवंत नामदेव राजेश बघेल।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *