Breaking
2 Mar 2026, Mon

गलत नक्श काटे जाने का लगाया आरोप, न्याय के लिए बैठे हड़ताल पर,,

सिवनी। विकासखण्ड घंसौर में 30 वर्षों से जिनका कब्जा था, उनके नाम भूमि से काटे जाने पर पीड़ित ने पीड़ित पक्ष ने जहां उक्त कार्रवाई पर अधिकारी कर्मचारियों पर आप लगाया वहीं वे उचित न्याय की गुहार के लिए हड़ताल पर बैठ गए हैं। पीड़ित पक्ष में पक्ष ने उच्च अधिकारियों को आवेदन देकर मांग करते हुए कब्जानुसार मौका जांच कर नक्शा काटे जाने व  वर्तमान ऑनलाइन नक्शा रद्द किए जाने की मांग की है।

हरिशंकर गुमास्ता के द्वारा अनुविभागी कार्यालय घंसौर में जो खेती के ऑनलाइन नक्शा कटवाने हेतु आवेदन दिया गया था जिसमें हमारे अन्य भाई पूतलाल गोमस्ता, भागवत प्रसाद गोमस्ता, निरंजन सिंह गोमस्ता, कमल सिंह गोमस्ता, का नक्शा बिना जानकारी दिए पटवारी गणेश भलावी द्वारा तहसील कार्यालय घंसौर से ही काट दिए गए जिसमें हमें संतुष्टि नहीं है।

हम प्रार्थी पुसूलाल गोमस्ता, भागवत प्रसाद गोमस्ता, निरंजन सिंह गोमस्ता, कमल सिंह गोमस्ता, निवासी ग्राम टिकरिया ग्राम पंचायत झुरकी तहसील घंसौर प.ह.न. 61 जिला सिवनी के स्थाई निवासी हैं। उपरोक्त विषयानुसार जो वर्तमान नक्शा काटे गए हैं जिससे हमें खेती करना दूबर है।

पीड़ित ने एसडीएम को लिखित शिकायत देते हुए बताया कि हमारे विगत 30 वर्ष के कब्जानुसार मौका जांच कर नक्शा काटे जावे तथा वर्तमान ऑनलाइन नक्शा रद्द किया जाए।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *