test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

विद्यार्थियों ने मंत्र शक्ति द्वारा आग उत्पन्न किया

सी.एम.राइज शास.उ.मा.विद्यालय डूण्डासिवनी

सिवनी। जिले में शासन के आदेश अनुसार छात्र-छात्राओं ने अंधविश्वास के विरूद्ध भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए जादू नहीं विज्ञान है का प्रदर्शन विभित्र प्रयोगों के माध्यम से छात्र-छात्राओं एवं शिक्षको द्वारा जागरूकता उत्पन्न की गई।

छात्र-छात्राओं द्वारा चमत्कारिक तरीके से नजर उतारना, मंत्र शक्ति द्वारा आग उत्पत्र करना एवं पानी में आग लगाना, नीबू काटने पर खून निकलना जैसे आदि मंत्रों को विज्ञान से जोड़कर रसायनों के माध्यम से किस प्रकार बाबाओं द्वारा भ्रम की स्थिति उत्पत्र की जाती है एवं भ्रमित लोगों का शोषण किया जाता है के विषय में जानकारी दी गई। जिसमें छात्र-छात्राओं द्वारा नाटिका की प्रस्तुति दी गई एवं विज्ञान के शिक्षक-शिक्षिकाएं श्रीमती स्मिता सोनी, श्रीमती प्रतिक्षा बोपचे,  देवेन्द्र कुमार चौधरी एवं समस्त स्टाफ ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

प्राचार्य विमल कुमार ठाकुर के मार्गदर्शन एवं उप प्राचार्य अनिल कुमार साहू के नेतृत्व मे जादू नहीं विज्ञान हैं। समझना समझाना, आसान है। कार्यक्रम का मंच संचालन महफूज खान के द्वारा किया गया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *