test
Breaking
20 Jun 2026, Sat

20 वर्षीय युवती का कुएं में मिला शव, मचा हड़कंप

सिवनी। 20 वर्षीय युवती का शुक्रवार को सुबह कुएं में शव मिलने से हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरघाट से लगभग 6 किलोमीटर दूर गांव बुढेना के समीप ग्राम पंचायत खुर्सीपार खुर्द निवासी 20 वर्षीय युवती किरण पिता रूप सिंह धुर्वे का शव मिला है।

ग्रामवासियों ने बताया कि चंद्र प्रकाश चौधरी के खेत के समीप राम सिंह  के घर के पीछे स्थित कुएं में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई है। फिलहाल कारण अज्ञात है। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *