test
Breaking
25 Jun 2026, Thu

सड़क दुर्घटना में मां-बेटी की मौत, एक बाइक में थे चार सवार

सिवनी। बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत बुधवार को दोपहर लगभग 2 बजे तबीयत खराब होने पर बंडोल उपचार करने पहुंचे सिहोरा निवासी मां-बेटी की सड़क दुर्घटना में जहां मौत हो गई वहीं दो अन्य घायल हुए हैं। बंडोल पुलिस ने मुख्य मार्ग से गुजर रहे ट्राला चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है। वहीं शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर 2 गांव सिहोरा निवासी 30 वर्षीय ज्योति उइके अपनी मां के साथ व अपने एक भाई मनीष कुर्वेति व भांजा लक्ष्य के साथ उपचार करने बंडोल स्थित प्राइवेट डॉक्टर के पास पहुंचे थे। उपचार करने के बाद एक बाइक में सवार चारों लोग गांव सिहोरा के लिए निकले।

बंडोल थाना से आगे जबलपुर रोड स्थित बायपास मार्ग से घूम कर सिहोरा जाते समय बायपास के समीप सिंह ढाबा के पास ट्राला क्रमांक एमपी 22 एच 0580 की चपेट में आने से मां बेटी की मौत हो गई वह भाई वह भांजा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *