Breaking
2 Mar 2026, Mon

द्वारका नगर में सखी सहेली बुटिक एवं गारमेंटस् वाली शाहिदा खान धोखाधडी में गिरफ्तार, प्लाट की राशि भी,,,

सिवनी। पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार मेहता के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एवं श्रीमती पूजा पाण्डेय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सिवनी के मार्गदर्शन में जिले में घटित होने वाली आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के विरूद्व लगातार कार्यवाही किये जाने निर्देश है।

थाना कोतवाली अंतर्गत दिनांक 09/08/24 को सिवनी शहर की रहने वाली महिला श्रीमती नीतू सोलाखे एवं उसके साथ अन्य लोग थाना उपस्थित आये जो लिखित आवेदन दिये कि इंदौर एवं जबलपुर की रहने वाली शाहिदा खान नाम की महिला जो सिवनी में द्वारका नगर गली नं. 01 में सखी सहेली बुटिक एवं गारमेंटस् का काम करती थी। ने सरकारी योजनाओ का लाभ दिलाने के लिए महिलाओ का सिलाई मशीन सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर 140 महिलाओं से तीन लाख पचास हजार रूपये लिए और मात्र बीस महिलाओं को सिलाई मशीन दिलाई तथा शेष महिलाओं को आश्वासन में रखा।

इसी प्रकार बाद में उक्त शाहिदा खान नाम की महिला ने द्वारका नगर में उसी स्थान पर एस.एस.बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के नाम से प्रापर्टी बिक्री करने का ऑफिस खोला और बहुत से लोगों को सिवनी में महर्षि स्कूल के पीछे संस्कार प्लाजा में प्लॉट दिखाकर उनसे अग्रिम राशि प्लॉट बुकिंग के लिए ले ली और बाद में यह कहकर कि सिवनी में प्लॉट उपलब्ध नहीं हैं। कुछ लोगों को लखनादौन में किसी अन्य व्यक्ति की जमीन दिखाकर प्लॉट का एग्रीमेंट स्वंय के नाम से कर दिया इस तरफ से महिला ने लगभग 1200000/- (बारह लाख रूपये) की धोखाधडी की है।

उक्त आवेदकों के आवेदनों पर जांच कर आरोपिया शाहिदा खान के विरूद्व  अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी महिला के संबंध मे जानकारी प्राप्त करने पर पता चला है कि आरोपिया के विरूद्व जिला होंशागाबाद में भी धोखाधडी के प्रकरण दर्ज होना पाये गये है एवं आरोपिया का स्थाई वांरट भी न्यायालय से जारी है।

आरोपिया शाहिदा खान के द्वारा एक ऑफिस एस.एस. बिल्डर्स एंड डेवलपर्स के नाम से खोलकर लखनादौन में भी बहुत से लोगों से प्लाट दिखाकर राशी लेकर धोखाधडी की है जिसकी जांच थाना लखनादौन पुलिस द्वारा की जा रही है।

आरोपिया :- शाहिदा खान, पिता-मुर्रजता रशीद खान, उम्र-43 वर्ष, निवासी- फ्लैट नंबर 301 सिलिकोन बेली, थाना-राजेन्द्र नगर, जिला-इंदौर हाल निवास- संत नगर, ग्वारी घाट, जबलपुर।

धोखाधडी की राशि:- 12 लाख रूपये की धोखाधडी की गई।

सराहनीय कार्य :- निरीक्षक सतीश तिवारी, उनि ओ.पी. धौलपुरी, प्र.आर. सुन्दर श्याम तिवारी, आर. शिवम बघेल, आर. विक्रम देशमुख, आर. इरफान खान, म.आर रीना धुर्वे, फरहीन, दीपाली बघेल का सराहनीय योगदान रहा।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *