test
Breaking
19 Mar 2026, Thu

विकास : ये शहर की है रोड, यहाँ से जनप्रतिनिधियों को जाने आने लोगों ने किया आमंत्रित

सिवनी। नगर के भैरोगंज क्षेत्र से मुंगवानी रोड जाने वाले मार्ग व पीजी कॉलेज की बाउंड्रीवॉल से लगा मार्ग अत्यधिक जर्जर हो गया है। बारिश के चलते उक्त मार्ग में कीचड़-दलदल की स्थिति निर्मित हो जाने से अब यहां से पैदल जाने आने वाले नागरिकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

पीजी कॉलेज के बाउंड्रीबॉल से लगे मार्ग जो कॉलेज के पीछे स्थित कॉलोनी गजानंद कॉलोनी जो कि वैध कॉलोनी है। कॉलोनी में जाने का एक मात्र मार्ग है। बारिश में यह मार्ग अत्यधिक कीचड़ दलदल में तब्दील हो गया है। वर्तमान में इस वैध कॉलोनी में लगभग 10-12 घर के रहवासी रह रहे हैं। जिन्हें आने-जाने में खांसी असुविधा हो रही है।

क्षेत्रवासियों में गौरव बघेल, नवीन बघेल, प्रदीप चौहान, राजेंद्र बघेल, ललित तिवारी आदि ने बताया कि पीजी कॉलेज की बाउंड्रीवॉल से लगा यह मार्ग 15 साल पहले सीमेंट की सड़क के रूप में था। लेकिन सड़क के धीरे-धीरे जर्जर हो जाने के बाद किसी भी जनप्रतिनिधियों ने इस मार्ग को दुरुस्त किए जाने का कार्य नहीं किये। जिसके चलते अब यह स्थिति हो गई है कि इस मार्ग से दोपहिया, चौपाया वाहन तो क्या पैदल चलने वाले राहगीर भी यहां से गुजरने से हिचकिचा रहे हैं। स्कूल जाने-आने वाले नन्हे बच्चों के गिरने व जख्मी होने की भी जानकारी क्षेत्रवासियों द्वारा दी जा रही है।

गजानंद कॉलोनीवासियों ने नगर पालिका अधिकारी, नपा अध्यक्ष, कलेक्टर समेत विधायक से मांग की है कि शीघ्र ही उक्त दलदल कीचड़ युक्त मार्ग से निजात दिलाते हुए यहां पक्की सड़क का निर्माण किया जाए जिससे आवागमन सुचारू रूप से हो सके।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *