राजगढ़। मध्यप्रदेश के राजगढ़ के सारंगपुर में कथा वाचन भगवान के गुणगान गा रहे थे वह भजन का दौर चल रहा था इस समय व्यास पीठ पर बैठे कथावाचक को हार्ट अटैक आया और उनकी तबीयत बिगड़ी जहां अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने जांच के उपरांत कथा वाचक के मौत हो जाने की पुष्टि की। कथावाचक को व्यास पीठ पर हार्ट अटैक आया। वे बेसुध होकर गिर पड़े। मौके पर मौजूद श्रद्धालु उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का वीडियो मंगलवार को सामने आया।
उज्जैन के कथावाचक भागवताचार्य पंडित गोपाल कृष्ण महाराज गुरु पूर्णिमा पर रविवार को पाड़ल्या आंजना गांव के गुरु आश्रम में कथा कर रहे थे। करीब 2 घंटे 35 मिनट चली कथा के अंत में आरती के पहले वे भजन सुना रहे थे। श्रद्धालु भजनों पर नाच रहे थे। इसी बीच पंडित गोपाल कृष्ण व्यास पीठ पर ही गिर पड़े।
महाराज को पहले पचोर के निजी अस्पताल फिर सरकारी अस्पताल ले जाया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वे उज्जैन के रहने वाले थे।’ सोमवार को कथावाचक का पार्थिव शरीर राजगढ़ के गुरु आश्रम लाया गया। यहां श्रद्धांजलि के बाद शव को उज्जैन के लिए रवाना किया गया। उज्जैन के आश्रम में अंतिम संस्कार किया गया।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।

