क्राइम देश मध्य प्रदेश सिवनी

पत्नी की हत्या कर होटल के पीछे दफनाया, और,,,

ग्वालियर। एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसके साथ को होटल के पीछे दफना दिया और इसके बाद पुलिस थाना में जाकर अपनी पत्नी के लापता होने की सूचना भी दर्ज कर दी। प्रदेश के ग्वालियर में बुधवार को एक पति को अपनी पत्नी की हत्या करने और उसके शव को अपने होटल के पीछे एक खेत में दफनाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया।

मोनू की गुमशुदगी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो सप्ताह तक प्रगति की तलाश की। जांच के दौरान पुलिस को सुराग मिले, जिससे पता चला कि मोनू ही अपराधी है। पुलिस ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। आरोपी मोनू पुलिस को उस स्थान पर भी ले गया, जहां उसने अपनी पत्नी का शव दफनाया था। मृतका की पहचान 37 वर्षीय प्रगति यादव के रूप में हुई है। उसकी शादी 20 साल पहले मोनू यादव से हुई थी।

मुरैना के  हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की निवासी प्रगति की  शादी ज़ोराशी निवासी मोनू यादव से करीब 20 साल पहले हुई थी। उनके दो बच्चे हैं जो पढ़ाई के लिए बाहर रहते हैं।

हालांकि प्रगति ने पुलिस को बार-बार बताया था कि उसके ससुराल वालों से उसकी जान को खतरा है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।  परिवार का मानना है कि अगर पुलिस ने उनकी शिकायत सुनी होती तो वह अभी भी ज़िंदा होती। पुलिस अब हत्या के पीछे के कारणों की जांच कर रही है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *