test
Breaking
25 Jun 2026, Thu

मूसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, मार्ग अवरुद्ध

सिवनी। तेज वर्षा के कारण खवासा में टुरिया के करीब मुड़ियारीठ का बरसाती नाला उफान में आने के कारण कुछ देर आवागमन बंद रहा। इसके अलावा कोनियापार में वैनगंगा नदी के उफान पर होने के कारण यह मार्ग से कई घंटों तक अवरूद्ध रहा। वहीं वर्षा रूकने के बाद मातृधाम व दिघौरी मार्ग पर स्थित पुल का पानी कम हुआ। फुलारा गांव में आसमानी बिजली गिरने से पीतम सेन के खेत में बंधा भैंस के बच्चे की मौत हो गई।

खोदकर छोड़ दी नाली, घरों में घुस रहा पानी

बंडोल। बंडोल से फुलारा मार्ग निर्माण के चलते शनिवार को हुई वर्षा में पानी सड़क किनारे घरों के आसपास जमा हो गया। हरियाणा की कंपनी को नाली का निर्माण करना है।लेकिन बीते एक साल से कछुआ गति से काम चल रहा है। रहवासियों ने बताया कि ठेकेदार के कर्मचारियों ने सड़क के दोनों ओर नाली खोद दी है, जिससे बरसात का पानी कालोनी के घरों में घुस रहा है। रिपुंजय शर्मा, पारस तिवारी, शीलू साहू, निक्की चौबे इत्यादि कालोनी वासियों ने बताया कि क्षेत्रवासियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। बीते एक माह से इसी तरह घरों में वर्षा का पानी घुस रहा है। कई बार ठेकेदार के कर्मचारियों से शिकायत करने के बाद भी निर्माण कार्य में तेजी नहीं आई है। 181 में भी शिकायत भी दर्ज कराई है। किंतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा निराकरण नहीं किया जा रहा है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *