test
Breaking
24 Jun 2026, Wed

पति ने पत्नी को पीटा जिला अस्पताल में भर्ती, पति की पिटाई से पत्नी का मुंह फूला

सिवनी। कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव पाथरफोड़ी में एक पति ने अपनी पत्नी के मुंह पर जमकर वार कर दिया। पिटाई के बाद पत्नी का मुंह बुरी तरह से सूज गया है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। वही पीड़ित पक्ष में कान्हीवाड़ा थाना पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं किए जाने का भी आरोप लगाया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय शिवकुमारी उईके को उसके पति राजू उईके ने शुक्रवार को जमकर पिटाई कर दिया। वहीं शिवकुमारी के चाचा ने बताया कि राजू उईके वाहन चालक है जिसके दो बच्चे भी हैं। वहीं राजीव ने एक और अन्य महिला को अपने साथ रखा है। जिसके भी दो बच्चे हैं और दूसरी कथित पत्नी नागपुर में रहती है। पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर शुक्रवार को विवाद होने पर गाड़ी चालक राजू ने पत्नी शिव कुमारी की पिटाई कर फरार हो गया।

घायल को परिजनों ने उपचारार्थ जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसका उपचार जारी है। वहीं परिजनों ने कान्हीवाड़ा थाना पुलिस पर कार्यवाही नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए बताया कि शिवकुमारी के मुंह व सिर में गहरी चोट लगने पर परिजन पहले  कान्हीवाड़ा थाना रिपोर्ट दर्ज करने पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी।

घायल का उपचार फिलहाल जिला अस्पताल सिवनी में जारी है। वहीं चाचा अदन सिंह अड़माचे ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि दोषी पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *