सिवनी। नगर के ज्यारत क्षेत्र स्थित मुख्य मार्ग में बुधवार को दोपहर एक डंपर की टक्कर बाइक से हो जाने पर बाइक चालक व सवार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कोहका बावरिया रोड निवासी गोलू सनोडिया पिता राजाराम (35) अपने एक साथी राजेश भारतीय पिता हरिप्रसाद भारतीय (32) के साथ बुधवार को दोपहर बुधवारी बाजार से ज्यारत नाका साइड जा रहे थे। बाइक से जाते समय जब उनकी बाइक ज्यारत के पास पहुंची तभी वह मुख्य मार्ग से अपनी बाइक को मोड़ते समय वहां से गुजर रहे एक डंपर की चपेट में आ गए। दोपहर लगभग 2:30 बजे हुए सड़क हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जहां उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है। वहीं बाइक चला रहे गोलू सनोडिया के सिर पर गहरी चोट आई है। गंभीर रूप से घायल गोलू का उपचार जिला अस्पताल में जारी है। पुलिस ने लापरवाह डंपर चालक के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया है।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।