test
Breaking
24 Jun 2026, Wed

शनिवार रात बारापत्थर क्षेत्र में गिरा विशाल पेड़, बाल-बाल बचे लोग

सिवनी। नगर के  बारापत्थर क्षेत्र स्थित बबरिया-मानेगांव तिराहे पर शनिवार की रात लगभग 8.15 बजे सड़क के किनारे लगा आम का पेड़ भरभराकर गिर गया। यह तो गनीमत रही की उस वक्त मार्ग से न कोई राहगीर गुजर रहा था न ही कोई वाहन। नहीं तो किसी बड़ी घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बारापत्थर क्षेत्र स्थित है एसपी बंगला से बवरिया तालाब व मानेगांव जाने वाले तिराहे मार्ग पर लगा आम का पेड़ मार्ग पर धराशाई हो गया। वही इस मामले में क्षेत्रवासियों का कहना है कि पेड़ के गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों ने नगर पालिका अधिकारी व विद्युत वितरण केंद्र शहर के अधिकारी-कर्मचारियों को भी कई बार अवगत करा दिया गया था, क्योंकि पेड़ के निचले तने वाले हिस्से के पास से वह खोखला हो गया था। पेड़ के गिरने की संभावना कई समय से बनी हुई थी। वनविभाग के कर्मचारियों अधिकारियों समेत प्रतिनिधियों को भी अवगत करा दिया था लेकिन इसे गंभीरता से नहीं लिया गया। जिसके कारण शनिवार की रात को पेड़ धराशाही हो गया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *