test
Breaking
6 Jun 2026, Sat

आकाशीय बिजली से 4 झुलसे, मुख्य मार्ग पर गिरा पेड़

सिवनी। रविवार को दोपहर लगभग 2 बजे जिला मुख्यालय सहित बंडोल बाकी व अन्य गांव में हुई झमाझम बारिश तथा गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महिलाएं, बच्चें झुलस गए। जिन्हें 108 की मदद से उपचार के लिए जिला अस्पताल सिवनी ले जाया गया जहाँ उनका उपचार जारी है। वही डूंडासिवनी चौक से बायपास मार्ग के बीच स्थित वेयरहाउस पेट्रोल पंप के समीप सड़क के किनारे लगा पेड़ तेज हवाओं के साथ मार्ग पर गिर गया उसके चलते कुछ देर के लिए आवागमन बाधित हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव लुगंसा निवासी बेलाबाई पति राम किशन मरावी (42), रागिनी मरावी पिता रामकिशन, झिम्मू परते पति दुर्गा परते (60), साक्षी पिता बेलचंद परते (14), ग्राम पंचायत सांवरी गांव लुंगसा सभी कृषि कार्य करने खेत गए हुए थे। जहां बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से सभी झुलस गए। सूचना पर 108 में शामिल पायलट नितेश बघेल, एमटी श्रीवास के द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है जहां उनका उपचार जारी है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *