पेच टाइगर रिजर्व में मिले मृत नर बाघ को जलाकर किया नष्ट

सिवनी। 22 मार्च को सूचना प्राप्त हुई कि पेंच टाईगर रिजर्व सिवनी के अंतर्गत गुमतरा परिक्षेत्र में शाम को लगभग 4.45 बजे कोकीवाड़ा वृत्त की दांतफाडिया बीट के कक्ष क्रमांक 1440 में 01 नर बाघ मौके पर मृत अवस्था में गश्ती दल के द्वारा देखा गया। घटना की सूचना प्राप्त होने पर अधिकारियों द्वारा स्टाफ को मौके पर तैनाती एवं घटना स्थल के चारों तरफ सुरक्षा घेरा डालकर क्षेत्र को सीलबंद करने हेतु निर्देशित किया गया तथा वरिष्ठ अधिकारियों एवं एन.टी.सी.ए. के प्रतिनिधि तथा जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को घटना की सूचना दी गई। तत्काल वरिष्ठ अधिकारीगण घटना स्थल पर पहुंचे तथा नर बाघ के शव का निरीक्षण दूर से किया गया। रात्रि होने से क्षेत्र की घेराबंदी कर सुरक्षा हेतु कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई। प्रात: अधिकारियों एवं स्टॉफ द्वारा घटना स्थल एवं आस-पास के क्षेत्र में लगभग 01 किमी की परिधि क्षेत्र में स्निीफर डॉग की मदद से क्षेत्र का निरीक्षण किया गया।

दिनांक 23 मार्च 2021 को राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एन.टी.सी.ए.) के द्वारा निर्धारित मापदंड अनुसार प्रात: शव का परीक्षण एवं पोस्ट मार्टम एन.टी.सी.ए. के प्रतिनिधि रजत ठानेकर एवं अधिकारियों के समक्ष डॉ. अखिलेश मिश्रा, वन्य प्राणी चिकित्सक द्वारा किया गया। डॉ. अखिलेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि मृत नर बाघ की उम्र लगभग 6-7 वर्ष है। पोस्टमार्टम के दौरान बाघ के समस्त अंग (नाखून, बाल, खाल, दांत आदि) सुरक्षित पाये गये। वैज्ञानिक जांच हेतु बिसरा एवं अन्य आवश्यक नमूनों को एकत्र किया गया। पोस्ट मार्टम उपरांत मृत नर बाघ के शव को समस्त अंगों सहित घटना स्थल पर मुख्य वन संरक्षक छिन्दवाडा, के.के. भारद्वाज, भा.व.से, एम.बी. सिरसैया, भा.व.से., उपसंचालक, पेंच टाइगर रिजर्व, सिवनी, श्रीमती भारती ठाकरे, सहायक वन संरक्षक, छिन्दवाड़ा क्षेत्र व अन्य अधिकारियों/ कर्मचारियों तथा एन.टी.सी.ए. के प्रतिनिधि के समक्ष जलाकर पूर्णत: नष्ट किया गया।    

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *