test
Breaking
31 May 2026, Sun

दस जून को “न्याय यात्रा” निकालकर ज्ञापन देंगे अतिथि शिक्षक

सिवनी। अतिथि शिक्षक अपनी बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करवाने संगठन के आह्वान पर सभी जिलों में न्याय यात्रा निकालकर मुख्यमंत्री के नाम सभी जिलों में ज्ञापन देंगे ।

गौरतलब है कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दो सितंबर 2023 को अतिथि शिक्षक पंचायत आयोजित कर अनेक सौगातें दी थीं। जिनके आदेश विभाग द्वारा जारी नहीं किए गए हैं।

अतिथि शिक्षक भर्ती में अनुभव को वरीयता मिले –

अतिथि शिक्षक समन्वय समिति सिवनी मध्य प्रदेश के  जिला अध्यक्ष सुरेंद्र रघुवंशी ने मांग की है ,कि अतिथि शिक्षक भर्ती में कार्यानुभव के आधार पर स्कोर कार्ड में प्रतिवर्ष 10 अंक जोड़े जाएं। ताकि अनुभवी अतिथि शिक्षकों को लाभ मिल सके। विगत सत्र में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को यथावत रखें और रिक्त पदों पर किसी भी कारण से बाहर हुए अनुभवी अतिथि शिक्षकों को सेवा का अवसर दिया जाय। संगठन के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी अतिथि शिक्षकों से न्याय यात्रा में शामिल होने की अपील की है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *