देश मध्य प्रदेश सिवनी स्वास्थ्य

जबलपुर कलेक्टर के 20 वर्षीय पुत्र की मौत

सिवनी। पड़ोसी जिला जबलपुर के कलेक्टर दीपक सक्सेना के 20 वर्षीय पुत्र का रविवार शाम दिल्ली में देहांत हो गया। अमोल दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। उनके केयरटेकर ने बताया कि उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। संभावना जताई जा रही है कि वो हीटस्ट्रोक का शिकार हुए थे।

रविवार को अमोल ने डाक्टर से दिखाया और दवा लेकर घर पर आराम कर रहे थे। दोपहर में अचानक उन्हें उल्टी होने लगी और कुछ देर बाद वह बेहोश हो गए। दिल्ली में उनकी बेटी व रिश्तेदार के अलावा प्रशासनिक मित्र, पुत्र अमोल के पास पहुंचे और उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने अमोल को मृत्य घोषित कर दिया।

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना का रविवार को दिल्ली में निधन हो गया। अमोल दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। शनिवार को उकसी तबीयत खराब हो गई थी। हालत गंभीर होने कारण रविवार सुबह उसे एम्स में भर्ती कराया गया। दिल्ली में पोस्टमार्टम के बाद पार्थिव शरीर को एयर एंबुलेंस से जबलपुर लाया जाएगा।  जबलपुर में ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।

शनिवार को अमोल सक्सेना की तबीयत ठीक नहीं थी। उनके केयरटेकर ने बताया कि उनकी स्थिति काफी चिंताजनक थी। उनको रविवार सुबह एम्स में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान निधन हो गया। संभावना जताई जा रही है कि हीटस्ट्रोक या हार्ट अटैक की वजह से उनका निधन हुआ है। पोस्टामार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि मौत की असल वजह क्या है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *