सिवनी। आज विकासखंड सिवनी के समग्र शिक्षा अभियान सेकेंडरी एजुकेशन जिला सिवनी द्वारा एसएमडीसी की कार्यशाला का आयोजन मिशन बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिवनी के सभागृह में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के प्राचार्य डॉक्टर आरपी बोरकर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें सिवनी विकासखंड के लगभग 100 प्राचार्य और उनके सहयोगी शिक्षकों ने सहभागिता की इस कार्यशाला में क्रय भंडारण नियम एसएमडीसी की विभिन्न समितियों का संचालन विद्यालय प्रबंधन और वित्त लेखा संबंधी विस्तृत जानकारी विकासखंड सिवनी के प्राचार्य और उनके सहयोगियों को दी गई इस अवसर पर विकास खंड शिक्षा अधिकारी सिवनी श्री आरपी पाटिल ने भी अपनी बात रखी । दोपहर 12:30 बजे वर्चुअल मीटिंग से जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल, एडीपीसी महेश गौतम और एक सीए श्री बघेल द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर सहायक संचालक एसएस कुमरे, सहायक एडीपीसी विपनेश जैन भी मीटिंग में उपस्थित रहे। सभा का कुशल संचालन प्रभात मिश्रा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी द्वारा किया गया।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — — ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

