Breaking
12 Nov 2025, Wed

बनाथर और कैम्प के बीच घनाई नदी में पुल बनाने की मांग

सिवनी/केवलारी।  ग्रामीणों की  यातायात समस्या को देखते हुए मध्यप्रदेश के मुखिया और भारत के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री को समाज सेवी नारायण बैजनाथ सिंह पटेल ने पत्र लिखकर ग्रामीणों की समस्या को अवगत कराया।

विकासखंड केवलारी जिला सिवनी के ग्राम पंचायत बनाथार के पोशाक ग्राम कैम्प ,गिनेरा, गोकलपुर और अन्य ग्रामों के आने जाने को कोई मार्ग नहीं है।  बीच में घुनाई नदी और इस कारण आदिवासी गरीब पिछड़े बच्चो की पढ़ाई नही होती ओर गर्भवती माता अन्य बीमारी का इलाज नहीं मिल पाता। असमय कई जान गवा चुकेहैं।

नदी में नाव ही सहारा – ग्रामीण जान हथेली में रख कर आना जाना करते है। ग्रामीण किसानों के लिए आने जाने का माध्यम सिर्फ नाव ही है। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत जीवन जीने के लिए सड़क मूलभूत सुविधा है।  परंतु ग्रामीण और जनप्रतिनिधि अनेक बार पुल बनाने मांग किए पर आज तक ग्रामीणों को मुख्य धारा से नही जोड़ा गया। यह जांच का विषय है।  समाजसेवी ने मांग की है कि पुल निर्माण कर ग्रामीणों को मुख्य धारा से जोड़ा जाए।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *