सिवनी। बुधवार को दोपहर लगभग 1:15 बजे मुख्य मार्ग एनएच 44 गोपालगंज भारत माता स्थल के पास भीषण हादसा हो गया जहां तेज रफ्तार से जा रहे एक वाहन ने बाइक चालक को पीछे से टक्कर मार दिया जिससे चलती बाइक सड़क के किनारे रेलिंग से टकराई और बाइक में आग लग गई बाइक चालक की घटना स्थल पर मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबिकानगर खर्वी नागपुर निवासी 36 वर्षीय सीताराम पिता किशनलाल मानवटकर बुधवार को नागपुर से बाइक से निकले सीताराम विकासखंड बरघाट के गांव जैवनारा में होने वाली शादी में शामिल होने जा रहे थे। उनकी बाइक जब गोपालगंज के निकट पहुंची तभी पीछे से जा रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी।
अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार हो गया। इसी बीच बाइक सड़क किनारे रेलिंग से टकराई और बाइक में आग लग गई। आग से बाइक धू-धू कर जल गई। वहीं सीताराम का एक पैर शरीर से अलग हो गया। सीताराम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। शव को जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में रखा गया है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। वहीं जिला अस्पताल पुलिस चौकी में पदस्थ कांस्टेबल ने अपनी तत्परता दिखाते हुए परिजनों को सूचना दी व अन्य आवश्यक कार्य में सहायता की।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।