test
Breaking
17 Jun 2026, Wed

कन्टेनर में ले जा रहे थे, 32 नग मवेशी, 2 मृत,

थाना डूंडासिवनी द्वारा की गई गौवंश तस्करो पर कार्यवाही

सिवनी। पुलिस अधीक्षक सिवनी राकेश कुमार सिंह द्वारा जिले के समस्त थानो को गौवंश तस्करी के विरूध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है। उक्त आदेश के पालन में एवं श्रीमान् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जी.डी. शर्मा एवं एस.डी.ओ.पी. श्रीमति पूजा पांडे के मार्ग दर्शन में गौवंश तरकरी पर अंकुश लगाने हेतु लगातार पुलिस थाना डूडासिवनी द्वारा कार्यवाही की जा रही है।

दिनांक 01/04/2024 की रात्रि में थाना डूंडासिवनी पुलिस को मुखबिर के द्वारा सूचना मिली की जबलपुर की ओर एक कंटेनर में कुछ व्यक्ति मवेशीयों को बेरहमी से रस्सी से बांध कर कुरता पूर्वक भरकर कत्ल करने के इरादे से कत्ल खाना लेकर जा रहे है। मुखबिर की सूचना पर तस्दीक हेतु थाना डूंडासिवनी स्टाफ द्वारा बायपास पर चेकिंग लगाई गई जो एक कंटेनर पुलिस को देखकर कंडीपार की ओर भाग गया जिसका पुलिस द्वारा पीछा किया गया जो कि ग्राम झील पिपरिया में शिव मंदिर के पास विद्युत पोल से टकराकर, राजा किराना दुकान में जाकर घुस गया कंटेनर चालक एवं अन्य स्टाफ मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। वाहन के स्वामी एवं घटना में संलिप्त आरोपियों की तलाश पतासाजी की जा रही है।

जप्ती :- मौके से कंटेनर वाहन कमाक TS12UE2809 कीमती 12 लाख से 32 नग गौवंश कीमती करीबन 04 लाख जिसमें से 02 नग गौवंश मृत अवस्था में पाये गए को जप्त किया गया।

सराहनीय कार्य उनि अर्पित भैरम, प्र.आर. 366 शेखर बघेल आर. रोहित रघुवंशी, अनुराग दुबे, सीताराम जावरे की भूमिका रही।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *