मध्य प्रदेश राजनीति सिवनी

सेवा निवृत्त पुलिस विभाग के वरिष्ठाधिकारियो की जिला ईकाई सिवनी में समिति गठित

सिवनी।  मध्य प्रदेश पुलिस पेन्शनर्स संघ जिला ईकाई सिवनी का गठन किया गया। जिसमे जिला ईकाई सिवनी से पुलिस विभाग से सेवा निवृत्त हुये अधिकारी एवम कर्मचारियो का किला स्तरीय समिति का गठन उपस्थित सेवा निवृत्त उप पुलिस अधीक्षक  मोहन सिंह पटेल सिकनी उप पुलिस अधीक्षक  बी. के बाबरिया उप पुलिस अधीक्षक  एल.आर. सिंह एवम उप निरीक्षक सहायक उप निरीक्षक अन्य स्टॉप की उपस्थिति में ली गयी।

उक्त समिति गठन का मुख्य उद्देश्य सेवा निवृत्त पेन्शनरों के एक दूसरे के सुख दुख में शामिल होकर पेन्शनरों की समस्याओं का मिल जुलकर निराकरण करना है। उक्त समिति का गठन मध्य प्रदेश पेन्शनर्स संगठन मध्य प्रदेश के संस्थापक एवम प्रांतीय अध्यक्ष श्री महेन्द्र प्रतापसिंह परिहार सेवा निवृत्त निरीक्षक मन्दसौर के मार्गदर्शन में किया गया है जिसका पंजीयन क्रर्माक 07/5/01/17683/22 दिनाँक 04/10/2022 के अनुसार किया गया है।

जिला पुलिस पेन्शनर समिति सिवनी में संरक्षक उप पुलिस अधीक्षक  मोहन सिंह पटेल सिवनी उप पुलिस अधीक्षक  बी. के बाबरिया उप पुलिस अधीक्षक  एल. आर. सिंह मार्गदर्शक निरीक्षक  गंगाराम चन्द्रवंशी, मंगलसिंह ठाकुर अध्यक्ष  महेन्द्र मिश्रा कार्यवाहक अध्यक्ष दिलीप डहरवाल उपाध्यक्ष  युधिष्ठिर अवस्थी तथा  नंदलाल चौकसे कोषाध्यक्ष  रमेश मानेवर सचिव  रमेश मिश्रा सह सचिव  हीरालाल बेलवंशी मीडिया प्रभारी  कन्हैया नाविक एवम् ध्रुव नारायण चौधरी संगठन सचिव  रमाकान्त ठाकुर कानूनी सलाहकार  गोपाल प्रसाद सनोडिया,  सूरज पौण्डे कार्यकारिणी सदस्य समस्त सेवा निवृत पुलिस विभाग के फेन्शनर्स जिला ईकाई सिवनी को सर्व सम्मत्ति से उक्त समिति का गठन किया गया है जिसकी प्रति प्रांतीय पुलिस पेयानर्स संगठन मध्य प्रदेश भोपाल को सूचित किया गया है।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *