
सिवनी। जिला मुख्यालय से सिवनी जिले की केवलारी तहसील अन्तेर्गत जिले सीमा पर बसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उगली वर्ष 2023-24 के कायाकल्प के फाइनल मूल्याकन में चयनित संस्थाओ की सूची में स्थान मिला है।
राज्य स्वास्थ्य संस्था एव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग भोपाल के आदेशनुसार कायाकल्प अभियान के अन्तेर्गत स्वास्थ्य सेवाए में गुणवत्ता में निंरतर सुधार हेतु प्रतिबध है। इसके लिए कायाकल्प अभियान के मापदंड के अनुसार विकसित किया जा रहा है।
सिवनी जिले के सभी सिविल अस्पताल और ग्रामीण क्षेत्रो को स्वास्थ्य सुविधा मुहिया कराने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों का मूल्याकन किया गया था। जिले के सिविल अस्पताल केवलारी सहित लखनादौन गोपालगंज छपारा घंसौर और बरघाट का चयन किया गया है ग्रामीण क्षेत्रो में कुल 8 प्राथिमक स्वास्थ्य केन्द्रों का चयन किया गया है जिसमे केवलारी तहसील की प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र पलारी और उगली का चयन किया गया है।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को कायाकल्प अभियान में फाइनल मूल्याकन में चयनित होने पर क्षेत्र के सभी जनप्रतिनिधियों और लोगो ने हर्ष जताया है साथ ही आने वाले समय में और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा के लिए जरुरी कदम उठाने में सहयोग की बात कही है। प्राथमिक स्वस्थ्य केंद्र उगली के डॉ विजेंद्र सिह उइके तरुण ठाकुर हेमलता कटरे नर्सिंग आफिसर उके और पदस्थ सभी कर्मचारियों के अथक प्रयासों और मेहनत के साथ ही सिविल अस्पताल केवलारी के डॉ ए के लखारा और डॉ अमित जैन के मार्गदर्शन में कायाकल्प मूल्याकन में अहम स्थान प्राप्त किया।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।