सिवनी। बुधवार की रात करीब 8 बजकर 2 मिनिट में तेज धमाके के साथ करीब 5 सेकेंड तक धरती में कंपन हुआ। रिक्टर पैमाने पर 3.6 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। वहीं भूकंप के झटके से लोग घबराकर घर से बाहर निकले। बता दें इससे पहले भी सिवनी में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जिला प्रशासन भारतीय मौसम विज्ञान के वरिष्ठ वैज्ञानिकों के संपर्क में हैं।
शहर के लोगों के मुताबिक भूकंप के झटके इतने तेज थे कि कुछ देर के लिए लोग डर गए। दहशत के कारण लोग अपने घरों से बाहर निकल आए. बताया जा रहा है कि यह झटके शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में महसूस किए गए। वहीं भूकंप के झटके महसूस होने के बाद लोगों ने इसकी जानकारी इंटरनेट पर दी। भूकंप से किसी भी बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है।
दर्ज कम तीव्रता वाले भूकम्प से जान-माल की हानि की संभावना नहीं हैं। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से धैर्य बनाये रखते हुए आवश्यक सावधानी रखने की अपील की गई हैं। पुलिस, होमगार्ड्स, एसडीआरएफ, स्वास्थ्य एवं सहित सभी अधिकारी-कर्मचारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए अलर्ट पर रहने हेतु निर्देशित किया गया है।
बुधवार की रात धरती कांपने के साथ ही घर, दुकान और उसमें रखा समान गड़गड़ाहट के साथ हलचल हुई। वहीं लोग अपनी दुकानों व घरों से बाहर निकल गए।
भूकंप के हल्के झटके वर्षा के बाद बीते चार सालों से लगातार शहर से लगे कुछ क्षेत्रों में आ रहे हैं। पिछले साल भूगर्भीय हलचल पर जांच करने आए भू विज्ञानियों ने बताया था कि वर्षा का पानी दरारों के जरिए गहराई में पहुंचने के कारण तैयार ऊर्जा के बाहर निकलने से यह झटके महसूस किए जा रहे हैं। बीते चार सालों में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। इनमें से कुछ रिक्टर स्केल पर भी दर्ज हुए हैं। वर्ष 2020 में 27 अक्टूबर को रिक्टर स्केल पर सिवनी में पहला भूकंप 3.3 तीव्रता दर्ज किया गया था। इसके बाद 31 अक्टूबर को दिन में दो बार 3.1 व 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। नौ नवंबर को सिवनी में रिक्टर पर 3.4 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। पिछले साथ भी वर्षा के बाद कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बीते पांच माह से भूकंप के झटके महसूस नहीं हुए थे लेकिन 13 मार्च की रात 8.2 बजे फिर धरती के कांपने से लोग दहशत में आ गए।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।