Breaking
1 Dec 2025, Mon

कृषि विभाग एवं आत्मा समिति के अधिकारियों का दल शैक्षणिक भ्रमण हेतु रवाना


सिवनी। कलेक्टर श्री क्षितिज सिंघल के मार्गदर्शन में किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग एवं आत्मा समिति सिवनी के अधिकारियों का दल कृषि अनुसंधान संस्थानों का अवलोकन करने के लिए रवाना हुआ।

कृषि अधिकारियों के उक्त दल का नेतृत्व कर रहे उपसंचालक कृषि  मोरिस नाथ ने बताया कि, कृषि अधिकारियों का यह दल हैदराबाद स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद नई दिल्ली के इन्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ मिलेट्स का एवं इन्डियन इंस्टिट्यूट ऑफ़ आयल सीड रिसर्च का अवलोकन करेंगे।

कृषि विभाग एवं आत्मा समिति का यह दल श्री अन्न फसलों जैसे कोदो, कुटकी, रागी के क्षेत्र में एवं तिलहन फसलों के क्षेत्र में हुए नए अनुसंधानों को जिले में स्थापित करने हेतु प्रयास करेंगे। तिलहन की फसलें जैसे कुसुम, सुरजमुखी की ऐसी किस्मे जो सिवनी जिले की जलवायु, मौसम के अनुकूल है ऐसी किस्मो के बारे में यह दल संस्थानों के वैज्ञानिकों से चर्चा कर जानकारी प्राप्त करेगा।

उक्त दल में  मोरिस नाथ उपसंचालक कृषि सिवनी, प्रफुल घोड़ेसवार सहायक संचालक कृषि सिवनी, नितिन कीर्ति गनवीर उप परियोजना संचालक आत्मा , उमाशंकर मेश्राम सहायक तकनिकी प्रबंधक आत्मा एवं लिपिकचंद पंवार सहायक तकनिकी प्रबंधक आत्मा शामिल हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *