Breaking
15 Jan 2026, Thu

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर हुआ आयोजन, विज्ञान को बढ़ावा देना हर भारतीय का कर्तव्य

सिवनी। महान वैज्ञानिक चंद्रशेखर व्यंकट रामन की 145 वीं जयंती पर पीजी काॅलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य डाॅ. रविशंकर नाग के मार्गदर्शन में हिंदी विभाग में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साह से हिस्सा लिया और अंधविश्वास से लड़ने का संकल्प भी लिया।

राजनीति विज्ञान विभाग के शिक्षक उमाशंकर वर्मा ने कहा कि विज्ञान अंधविश्वास से लड़ने में हमारी मदद करता है। विज्ञान हमारे जीवन का निर्माण करता है।
हिंदी विभाग के शिक्षक अमितोष सनोडिया ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन का सबसे बड़ा तत्व है। हमारा पूरा जीवन विज्ञान से संचालित होता है। बताया कि मानविकी संकाय के जो विषय पहले शास्त्र हुआ करते थे, अब विज्ञान कहलाते हैं। जैसे राजनीति विषय आजकल राजनीति शास्त्र नहीं राजनीति विज्ञान कहा जाता है। बताया कि सन् 1930 में महान वैज्ञानिक सीवी रमन को भौतिकी में नोबेल पुरस्कार दिया गया। उनके योगदान को देखते हुए उनका जन्मदिवस राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाया जाता है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए प्रोफेसर सत्येन्द्र कुमार शेन्डे ने कहा कि विज्ञान हमारे जीवन को आसान बनाता है। बताया कि हमारे जीवन में तीन तत्वों कला, धर्म और विज्ञान का महत्वपूर्ण स्थान है। कला और धर्म जहाँ मानव जीवन को सार्थक बनाते हैं, वहीं विज्ञान के माध्यम से हम अपनी समस्याओं का समाधान होता है। कहा कि विज्ञान को बढ़ावा देना संविधान के तहत हर भारतीय नागरिक का मौलिक कर्तव्य है। इसका प्रावधान संविधान के अनुच्छेद 51 (क) में किया गया है।

कार्यक्रम में शिक्षक दिलीप बागरे, छाया राय, एल्युमनी शिव कुमार यादव, क्रेश कुमार सनोडिया, डॉ सुनीता साकेत समेत बड़ी संख्या में छात्र- छात्राएँ मौजूद रहे।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *