test
Breaking
7 Apr 2026, Tue

हथनापुर : हत्या के सात आरोपियों को आजीवन कारवास

सिवनी। जिला सिवनी की विशेष न्यायालय के द्वारा थाना लखनवाड़ा के अंतर्गत ग्राम हथनापुर में हुई हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। जिसके बारे में मीडिया सेल प्रभारी मनोज सैयाम द्वारा बताया गया की घटना दिनांक 18.08.16 को करीब रात्रि 9:30 बजे की है । मृतक सुरेश यादव अपने घर में था तभी उसके पड़ोसी आरोपी (1) रामकुमार पिता प्रेमी यादव (2) कन्हैया पिता रामकुमार ,(3)राजू उर्फ राजेश ,( 4) मस्तराम पिता रघघु यादव ,(5) विनोद पिता देवीसिंह( 6) संजू पिता रामकुमार यादव (7) महेंद्र पिता रामकुमार यादव के द्वारा सुरेश को उसके घर के सामने एक राय होकर जान से खत्म करने की धमकी देकर चाकू और लाठियों से मारपीट कर चोट पहुंचा कर उसकी हत्या कारित की थी । इस घटना की पुलिस के द्वारा मामला कायम कर विवेचना पूर्ण पश्चात माननीय न्यायालय में हत्या और मारपीट के अपराध की धाराओं में अभियोग पत्र पेश किया था । जिसकी सुनवाई पर माननीय विशेष न्यायाधीश श्रीमती आशिता श्रीवास्तव ( एट्रोसिटी एक्ट) सिवनी की अदालत में की गई । जिसमे शासन की ओर से उप संचालक अभियोजन के द्वारा पैरवी की गई । माननीय न्यायालय द्वारा सभी सातों अभियुक्तगणो को सुरेश यादव की हत्या का दोषी पाते हुए धारा-302 भा0द0वी0 के अपराध में आजीवन कारावास एवं जुर्माने से दंडित करने सजा आज दिनांक को सुनाई है।

— — — — — — — — — — — — — — — — — — — — —  ताजासमाचार पढ़ने के लिए न्यूज के नीचे दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं, या 94 2462 9494 सेव कर ज्वाइन की लिंक मांग सकते हैं। संतोष दुबे सिवनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *