Breaking
8 Dec 2025, Mon

18 किलोमीटर की पंचकोशी नर्मदा परिक्रमा यात्रा मंडला में 15 फरवरी को

निःशुल्क परिक्रमा यात्रा में शामिल होने संपर्क करें

मंडला/सिवनी। पुण्य सलिल पवित्र मां नर्मदा यात्रा का अपना अलग ही महत्व, पुण्य कार्य है। पुण्य सलिल मां नर्मदा की परिक्रमा लोग अनेक तरीकों से करते हैं। उन्हीं में से एक नर्मदा परिक्रमा यात्रा का पुण्य लाभ लेने श्रद्धालुजन गुरुवार 15 फरवरी 2024 को सुबह 8 बजे से पंचकोशी यात्रा मंडला के महाराजपुर संगम किरार धर्मशाला में एकत्रित होकर  यहां से एक दिवसीय लगभग 18 किलोमीटर की यात्रा में शामिल होने बड़ी संख्या में पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं।

राजेश दुबे ने बताया कि मंडला में ही नर्मदा से लगे विभिन्न घाटों, मंदिरों, देव स्थलों, के साथ अन्य विभिन्न घाटों में स्थित मंदिर, साधु संतों के दर्शन भी नर्मदा परिक्रमावासियों को होंगे। एक दिवसीय 18 किलोमीटर की पंचकोशी यात्रा महाराजपुर संगम, ज्वालाजी मंदिर, मंगलेश्वर मंदिर, कारीकोन, रपटा घाट, कलेक्ट्रेट, नावघाट, पीपलघाट, सिंहवाहिनी मंदिर, परसराम मंदिर, व्यास नारायण, किलेघाट, रंगरेज घाट, सूरजकुंड, पुरवा, रामकृष्ण मंदिर, संगम घाट से गुजरेगी। यात्रा पूर्णतया निशुल्क है। श्रद्धालुजनों को सिर्फ अपने खर्चे से महाराजपुर मंडला यात्रा स्थल पहुंचना है।

पंचकोशी यात्रा के व्यवस्थापक के रूप में राजेश दुबे 9424398826, बबलू ठाकुर 9425888739, दयालूजी महाराज 8319064980, प्रमोद दुबे 9893275894 व केवलारी सिवनी में ब्रजमोहन उर्फ बबलू तिवारी 7773810099 से संपर्क कर सकते हैं।

ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *