सिवनी। बालाघाट मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने की भिड़ंत से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घायलों को उपचार के लिए परिजन नागपुर ले गए जहां बरघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव मैली (आमागढ़) निवासी साजन कुमरे पिता राजकुमार कुमरे की उपचार के दौरान मौत हो गई।
राजकुमार कुमरे के तीन पुत्र अरविंद, साजन व छोटा पुत्र सजन हैं। जिसमें साजन मंझला बेटा था। वही साजन की शादी गांव टाकला आमगांव में हुई थी। साजन के एक डेढ़ साल की मासूम संतान भी है। युवा पुत्र की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। बुधवार को गांव मैली में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
ताजासमाचार ग्रुप से जुड़ने लिंक मांग सकते हैं। वाट्सएफ नम्बर 94 2462 9494 से । या न्यूज के नीचे जाए और दिए गए वाट्सएफ जवाइन निर्देश बॉक्स में दो बार क्लिक कर ग्रुप में ज्वाइन हो सकते हैं। संतोष दुबे, सिवनी।